संवाददाता _राजीव लोचन, बस्तर के माटी ( BKM)
बिलासपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों के कार्यकाल के पूर्ण होने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने अपना इस्तीफा सौंपा और प्रदेश स्तरीय बॉडी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से योगेश तिवारी को पुनः प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया।

बैठक में श्रीमती चित्रा तिवारी ने योगेश तिवारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामित किया। इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने एक स्वर में समर्थन किया, जिसके बाद योगेश तिवारी को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में शामिल गणमान्य सदस्य
उक्त बैठक में बिलासपुर से श्रीमती चित्रा तिवारी, श्रीमती राजकुमारी तिवारी, श्रीमती अणिमा तिवारी, श्रीमती सावित्री दुबे, श्री मोहित मिश्रा और श्री आदित्य मिश्रा उपस्थित रहे। रायपुर से डॉ. एस.के. शर्मा, श्रीमती सविता वीरेंद्र शर्मा, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती उमा तिवारी और श्री अशोक बनर्जी ने बैठक में भाग लिया। भाटापारा से श्रीमती ऊषा मिश्रा, मुंगेली से श्रीमती मंजू शर्मा सहित दुर्ग, जांजगीर और जगदलपुर से भी समिति के सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में समिति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद जताई।