RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप का धुंआधार प्रचार,कोंटा में कार्यकर्ताओं ने किया फूल माला से भव्य स्वागत

जी सुनील कुमार

कोंटा बस्तर के माटी समाचार मौसम में तपिश बढ़ने के साथ ही लोकसभा चुनाव के पूर्ण तैयारी हेतु भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप अंतिम छोर तक पहुंचने का पुरा प्रयास कर रहे है। बस्तर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप आज सुकमा जिले के कोंटा में प्रचार करने के लिए पहुंचे उन्होंने कोंटा के सप्ताहित बजार में पहुँचकर नुक्कड सभा कर प्रचार प्रसार किया बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोंटा नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रसाद शर्मा के घर महेश कश्यप समेत सभी भाजपा कार्यकर्त्ता पहुंचे इस दौरान उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बस्तर लोकसभा के कोंटा विधानसभा संयोजक सोयम मुका, अरुण सिंह भदौरिया, कोरसा सन्नू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय सोढ़ी, जी गंगाचलम, एम राजकुमार, वेंकटरमणा रेड्डी, देब आशीष रॉय, बी वाणी, राजी, नरेंद्र सरकार, व्ही नरेश, वेट्टी अनिल, पद्दाम मुत्ता, नीली वमशी, बाल कृष्णा रेड्डी मौजूद रहे। ढोंढरा डोर टू डोर प्रचार में महेश कश्यप ने कहा मै लोकसभा प्रत्याशी के रूप में आप सभी के बीच आया हूं, अभी 3 माह पहले विधानसभा का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें भाजपा की सरकार बनी है, दुर्भाग्यपूर्ण इस विधानसभा में भाजपा की जीत नही पायी है। मै छोटे से गांव का निवासी आप सभी के बीच मे आया हु, चाय बेचने वाला एक व्यक्ति जब देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो मुझ जैसे छोटा व्यक्ति भी स सांसद आप सभी के सहयोग से बन सकता है। आशा है कोंटा नगर के जनता का आशीर्वाद मिलेगा ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!