सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव पंकज चंद्रा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव कपिल चंद्रा के मार्ग निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डॉडे कोंडागांव, उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव एसडीओपी मर्दापाल के संरक्षण व थाना प्रभारी बयानार राकेश कुमार राठौर के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला कोंडागांव के सुदूर दूरस्थ अंचल थाना बयानार क्षेत्र के ग्राम पेरमापाल में दो दिवसीय दिनांक 16,17/02/2026 को वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
आज दिनांक 17.02.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डॉडे कोंडागांव, उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दसरू नेताम सरपंच पेरमापाल फूल सिंह कोराम, ग्राम पेरमापाल के माटी पुजारी तिजू राम कोर्राम, ग्राम पटेल बज्जू राम कोर्राम, गायता पट्टू राम कोर्राम, बुध राम कोर्राम, सिरहा ऊसारु राम कोर्राम, गणमान्य नागरिकों ग्राम पेरमापाल, सरपंच रेंगागोंदी सैनू सोरी, सरपंच बयानार बजारू राम सोरी , सरपंच केजंग सनत सोरी, सरपंच मुंगवाल रामलाल सलाम, सरपंच चेरंग मनजी मराई , सरपंच नरिहा जय लाल सोरी , जनप्रतिनिधि जय लाल बघेल, सुंदरलाल बड़को की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न कराया गया ।
ग्रामीणों की आस्था एवं श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए गांव पेरमपाल के माटी पुजारी गायता, पेरमा पुजारी, सरपंच , मुखिया एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में कुलदेवी देवता का पूजा पाठ किया गया । अतिथियों का स्वागत मादरी नाच दल द्वारा किया गया।
वालीवाल खेल प्रतियोगिता में ग्राम पेरमापाल, मुंगावल, चेमा, रेंगागोंदी, आदनार, केजंग, कोरोहबेडा, चेरांग , जोगी अलवाड, तोतर, आमगांव, बयानार, मढ़नार, की 16 टीमों ने भाग लिया ।
प्रथम पुरस्कार शील्ड, जर्सी , ₹5000,
द्वितीय ईनाम शील्ड ,जर्सी ₹3000,
तृतीय ईनाम शील्ड ,जर्सी , ₹2000
चतुर्थ ईनाम वॉलीबॉल , नेट एवं ₹1000 रखा गया था।
प्रथम ग्राम आमगांव
द्वितीय ग्राम मुंगवाल ए
तृतीया ग्राम आदनार
चतुर्थ मुंगवाल बी की टीम रही।
इसी दौरान ग्राम पेरमापाल की 20 महिलाओं की साड़ी वितरण कर सम्मानित किया गया।
ग्रामीणों एवं बाहर से आए जनप्रतिनिधि गण, प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए समुचित भोजन व्यवस्था कर भोजन कराकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया गया।

