RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बस्तर के माटी समाचार 

कृष्ण कुमार कुंजाम ब्यूरो चीफ बस्तर 

छात्रों की पढ़ाई पर बिजली का झटका: CSPDCL की देरी से परीक्षा के बीच संकट — गौतम पानीग्राह

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा 21 फरवरी को शहर के कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली बंद रखने के निर्णय ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार 33 के.वी. लाइन एवं भूमिगत केबलिंग परियोजना का बजट वर्ष 2025 के मध्य में ही स्वीकृत हो चुका था, इसके बावजूद कार्य को लंबे समय तक लंबित रखा गया।

सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह कार्य ऐसे समय में किया जा रहा है जब 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाएँ चल रही हैं। इस दौरान बिजली कटौती करना सीधे तौर पर हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके भविष्य से खिलवाड़ माना जा रहा है। यह निर्णय विभाग की योजना और संवेदनशीलता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में इस निर्णय को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि बजट पहले ही स्वीकृत था, तो कार्य समय पर पूरा क्यों नहीं किया गया और परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण समय में ही इसे लागू करने का निर्णय क्यों लिया गया।

नागरिकों ने CSPDCL से जवाब मांगते हुए कहा है कि विभाग इस गंभीर लापरवाही पर स्पष्टीकरण दे और भविष्य में विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार और संवेदनशील निर्णय सुनिश्चित करे।

— गौतम पानीग्राही (पार्षद)

विजय वार्ड क्रमांक 02

नगर पालिका निगम , जगदलपुर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग