आवापल्ली में दीवार गिरने से महिला की मौत
बीजापुर/आवापल्ली/बस्तर के माटी समाचार
आवापल्ली में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आवापल्ली कॉलोनी स्थित अंबेडकर चौक के पास एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से सुखमति मांझी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल दीवार गिरने के कारणों का पता लगाया जा

