सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार अखिल भारतीय पंचायत परिषद, छत्तीसगढ़ राज्य इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज कोंडागांव में आयोजित की गई। बैठक में परिषद के पदाधिकारियों ने आगामी 04 एवं 05 अगस्त 2026 को प्रस्तावित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्त कार्यक्रम के तहत संगठनात्मक विस्तार , प्रशिक्षण, संगठनात्मक समीक्षा बैठक एवं प्रशासनिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश, संभाग, जिला एवं विकासखण्ड स्तर के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिगण सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु विश्राम गृह कोंडागांव को आरक्षित कराने तथा सभागार/बैठक कक्ष सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

