RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मतदाता पंजीकरण हेतु अक्टूबर माह में चलेगा विशेष अभियान

 सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार , 08 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कोण्डागांव जिलान्तर्गत समाहित विधानसभा क्षेत्र 82-केशकाल, 83-कोण्डागांव तथा 84-नारायणपुर (आंशिक) के समस्त 635 मतदान केन्द्रों में छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु अक्टूबर 2026 में विशेष अभियान (Special Drive) चलाया जाएगा।

 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र नागरिकों के साथ-साथ ऐसे युवा एवं पहली बार पात्र बने मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। अभियान के दौरान बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण (Continuous Updation) की प्रक्रिया के तहत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

जिले के पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे अभियान में सक्रिय सहभागिता करें तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

 

मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए नागरिक ECINET मोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 में ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग