सत्यानंद यादव
कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 25 नवम्बर 2026 कोण्डागांव एवं अन्य जिलों के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा 26 नवम्बर 2026 दिन गुरूवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्र कोण्डागांव में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।
इस रोजगार मेला के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एसआईएस लिमिटेड गोंदिया (एमएच) में सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पद, सिक्योरिटी ऑफिसर के 30 पद, स्वतंत्र माईक्रोफिन लिमिटेड में फील्ड ऑफिसर के 30 पद, आशा उम्मीद की किरन कोण्डागांव में सुपरवाइजर के 10 पद, सिलाई मशीन ऑपरेटर्स के 40 पद, हेल्पर के 20 पद, केके इंटरप्राइजेज गुजरात में असेम्बली ऑपरेटर एण्ड क्वालिटी इंस्पेक्टर के 100 पद, इलेक्ट्रेशियन के 100 पद और पैकिंग स्टाफ के 100 पद शामिल है।
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक निर्धारित की गई है। आयु सीमा सामान्यतः 18 से 40 वर्ष रखी गई है। रोजगार मेला में भाग लेने के इच्छुक युवक-युवतियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

