RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

कांग्रेस नेत्री ने थामा आप का हाथ




आम आदमी पार्टी की विशेष ट्रेनिग मीटिंग, कांग्रेस नेत्री ने ली पार्टी की सदस्यता

कांग्रेस नेत्री शोभा ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल व आप द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा

रायपुर बस्तर के माटी। बिलासपुर में हुए सफल महारैली के बाद आम आदमी पार्टी पूरे जोश में है और इसी जोश के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा डंगनिया रायपुर में विशेष ट्रेनिंग मीटिंग रखी गयी। जिसके माध्यम से अब कार्यकर्ता बूथ लेवल तक जाएंगे और प्रत्येक गांव के साथ सभी वार्डो में समिति बनाएंगे जिनके माध्यम से घर घर दस्तक देने की तैयारी करेंगे



आम आदमी पार्टी सेंट्रल ज़ोन के पदाधिकारियों को ग्राम समिति व वार्ड की समिति बनाने हेतु महत्वपूर्ण ट्रेनिंग दी गयी,जिसमे रायपुर लोकसभा,जांजगीर लोकसभा व महासमुंद लोकसभा के अंतर्गत आने वाले प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा के पदाधिकारी,जिला के पदाधिकारी व ब्लॉक के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह प्रभारी हरदीप मुंडिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा उनके ही द्वारा ट्रेनिग दी गयी।



छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह प्रभारी हरदीप मुंडिया ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप के कार्यकर्ताओं के पार्टी के प्रति समर्पण और मेहनत और जनता के मुद्दों को सरकार तक पहुँचाकर उनका जल्द निराकरण की वजह से आम जनता खुश है। इसलिए सभी की यह ट्रेनिंग महत्वपूर्ण है।



आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है और जिस तरह से 2 जुलाई को बिलासपुर की महारैली में भीड़ उमड़ी थी उससे लगता है की प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से परेशान होकर बदलाव का मन बना लिया है।

वहीं वार्ड नम्बर 57 के सर्कल इंजार्ज सलमान खान के द्वारा कांग्रेस महिला शक्ति स्व. संगठन की छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर को आप के छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंग मुंडिया जी के हाथों आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। शोभा ठाकुर ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, 3700 करोड़ से अधिक के हुए करार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में उद्योगपतियों और निवेशकों से किया संवाद

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!