RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

दीपोत्सव पर के. सी. जेड. स्कूल ने मनाया जश्न । 

राजस्थान महावीर मार्ग सी स्कीम जयपुर

श्री के. सी. जेड. स्कूल महावीर मार्ग सी स्कीम जयपुर में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने दीपोत्सव पर्व मनाया। विद्यार्थियों ने बड़ी ही कलात्मक तरीके से रंग बिरंगी रंगोली बनाई व शिक्षाप्रद संदेश भी दिए। विद्यार्थियों ने दीपक डेकोरेशन,थाली सजावट, वॉल हैंगिंग, बांदरवाल तथा ग्रीटिंग कार्डस बनाकर अपनी क्रिएटिविटी को प्रस्तुत किया। मानद् मंत्री रजनीकांत पटेल ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किए एवं विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी ।

  1. साथ ही सुरक्षित दीपावली मनाने को कहा। प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार वाजा ने दीपावली पर आशावादी बनकर प्रकाश की ओर बढ़कर जीवन में सफलता प्राप्त करने और विद्यार्थियों को चीनी पटाखों का प्रयोग नहीं कर पॉल्यूशन फ्री दीपावली मनाने का संदेश दिया जिससे प्राणियों के प्रति होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभावों को कम किया जा सके। समाज सेवी सुनील जैन ने प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रमुख भरत भाई पटेल ने सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामना दी। इस मौके पर विद्यालय समिति के गणमान्य सदस्य व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे एवं समस्त स्टाफ को मिठाई वितरण की गई।
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग