तस्करों का गिरा चौथा विकेट!
बिरी घाट में तहसीलदार सुशील भूमि की घातक गेंदबाज़ी से धान तस्कर क्लीन बोल्ड!
बस्तर की माटी न्यूज़, (BKM NATIONAL NEWS),गरियाबंद
अमलीपदर क्षेत्र के धान तस्करी मैदान में प्रशासन की जबरदस्त “गेंदबाज़ी” जारी है। उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर अवैध रूप से धान लाने की कोशिश कर रहे तस्करों का चौथा विकेट भी गिर चुका है। इस बार विकेट चटकाने वाले “स्टार बॉलर” हैं — तहसीलदार अमलीपदर सुशील कुमार भोई ।
घटना बिरी घाट (अमलीपदर) की है, जहां तहसीलदार भोई ने उड़ीसा की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी (OD 24 L 4514) को रोका। जब ड्राइवर से वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह पूरी तरह “डिफेंसिव मोड” में चला गया और कोई कागज़ नहीं दिखा पाया। मौके पर जांच में पता चला कि गाड़ी में 50 बोरी धान भरी हुई थी, जो सेमला (उड़ीसा) से छत्तीसगढ़ की ओर लाई जा रही थी।

तुरंत तहसीलदार ने अपनी “तेज बाउंसर” फेंकी और बिना देर किए गाड़ी को अमलीपदर थाना के सुपुर्द कर दिया।
इस तरह सुशील भोई की “घातक बॉलिंग” के सामने एक और “धान तस्कर बल्लेबाज” क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गया।
जानकार बताते हैं कि समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से पहले तस्कर उड़ीसा से धान लाकर छत्तीसगढ़ में कुछ किसानों और गोदामों के माध्यम से उसे सरकारी रिकॉर्ड में शामिल कर देते हैं। नतीजा — सरकार को हर साल लाखों-करोड़ों का नुकसान! जबकि नियम के मुताबिक प्रति एकड़ सिर्फ 12 से 15 क्विंटल धान की खरीदी होती है, लेकिन गड़बड़झाले के कारण उससे कहीं ज्यादा धान मंडियों तक पहुंच रहा है।

प्रशासन अब इस “मैच” को जीतने के मूड में है। सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि तस्करों के हर “रन” पर निगाह रखी जा सके।
तहसीलदार सुशील भोई की यह लगातार चौथी सफलता प्रशासन की “टीम छत्तीसगढ़” के लिए बड़ा स्कोर साबित हो रही है।
अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या आने वाले दिनों में तस्करों का पूरा “बैटिंग ऑर्डर” ध्वस्त हो जाएगा या यह “धान तस्करी का मैच” कहीं फिक्सिंग के मोड़ पर न पहुंच जाए!
मैच का स्कोर अब तक_
तस्करों के 4 विकेट गिर चुके हैं,
तहसीलदार सुशील भोई की गेंदबाज़ी बरकरार है, उन्होंने चार विकेट में से तीन विकेट अपने नाम कर लिए हैं और प्रशासन का रन रेट लगातार बढ़ रहा है।
देखते रहिए बस्तर की माटी न्यूज़— अगला विकेट कब गिरता है!

