RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के 40 से अधिक कर्मचारियों को एक माह से नहीं मिला वेतन, प्रबंधन पर वेतन रोकने का आरोप

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) प्लांट में कार्यरत 40 से अधिक कर्मचारियों को पिछले एक माह से वेतन नहीं मिलने के कारण भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि मजदूर फैक्ट्री में काम न छोड़ दें, इसी उद्देश्य से जानबूझकर एक माह का पूरा वेतन रोका जा रहा है।

कर्मचारियों का कहना है कि प्लांट में कार्यरत कई मजदूर अन्य जिलों से आकर यहां काम कर रहे हैं, जिनके लिए वेतन ही जीवनयापन का एकमात्र साधन है। वेतन नहीं मिलने से उनके सामने किराया, भोजन, परिवार की जरूरतें और अन्य दैनिक खर्चों की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

गौरतलब है कि बीते दिनों कोकोड़ी गांव में मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण केंद्र से निकलने वाली बदबू और अपशिष्ट से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान फैक्ट्री में तोड़फोड़ की घटना भी हुई, जिससे काफी नुकसान पहुंचा। इसके बाद प्रशासन ने फैक्ट्री के संचालन को बंद कर सील कर दिया। वर्तमान में फैक्ट्री के दोबारा संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिससे वहां कार्यरत कर्मचारी खुद को बेरोजगार की स्थिति में महसूस कर रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर सभी कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि उनका एक माह का लंबित वेतन तत्काल जारी कराया जाए तथा उनके भविष्य को लेकर उचित निर्णय लिया जाए।

कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि फैक्ट्री का संचालन लंबे समय तक बंद रहना है तो वैकल्पिक व्यवस्था या राहत की कोई ठोस पहल की जाए, ताकि मजदूरों और उनके परिवारों को भूख व बेरोजगारी की मार न झेलनी पड़े।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग