RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 14 मई को प्लेसमेंट कैंप,954 रिक्त पदों पर विभिन्न निजी संस्थानों में होगी भर्ती

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 11 मई 2026 जिले के शिक्षित एवं अशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोण्डागांव द्वारा 14 मई 2026, गुरुवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।

प्लेसमेंट कैंप में विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों द्वारा कुल 954 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में कोण्डागांव सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्य करने के इच्छुक युवाओं को अवसर प्रदान किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा।

रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसकेवाई ऑटोमोबाइल कोण्डागांव द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर एवं रिसेप्शनिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं सेल्फ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस भिलाई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर एवं लेबर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए कार्यस्थल रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फील्ड ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं होम क्लीन सर्विस संस्था कोण्डागांव द्वारा इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, सीसीटीवी सर्विस, पेंटर, कुक, पियून, बाइक मैकेनिक एवं ब्यूटीशियन जैसे विभिन्न तकनीकी एवं सेवा संबंधी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त आशा एक उम्मीद की किरण संस्था द्वारा एचआर एग्जीक्यूटिव, स्टोरकीपर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, मैकेनिक, सुपरवाइजर, क्वालिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, हाउसकीपिंग स्टाफ, सिलाई मशीन ऑपरेटर एवं हेल्पर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर 6 हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने जिले एवं आसपास के बेरोजगार युवक-युवतियों से इस प्लेसमेंट कैंप में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग