RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बड़गांव में भीषण सड़क हादसा, मीडिया कर्मी गंभीर रूप से घायल, एम्स रायपुर रेफर

कोण्डागांव, बस्तर के माटी।

जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव के पास गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बस्तर के माटी समाचार पत्र के मीडिया कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में मीडिया कर्मी सत्यानंद यादव (28 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोण्डागांव को गंभीर चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यानंद यादव गुरुवार दोपहर अपनी मोटरसाइकिल से कोण्डागांव से शामपुर मार्ग होते हुए माकड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बड़गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे सड़क किनारे गिर पड़े।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल पत्रकार को जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर रेफर कर दिया।
माकड़ी थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पत्रकार जगत एवं क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है और सभी ने घायल पत्रकार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग