RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

विधायक सुश्री उसेंडी ने 1.06 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का किया लोकार्पण,विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता की अपील

सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार , 14 अक्टूबर 2026 बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने बुधवार को कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चिलपुटी में 106 लाख रुपये की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नए भवन में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे नए विद्यालय भवन में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ मन लगाकर पढ़ाई करें तथा आगे बढ़ते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। सरकार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विद्यालय परिसर में विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, राज्य तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद पंचायत कोण्डागांव के उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य नंद लाल राठौर, जनपद सदस्य श्रीमती ममता नेताम, श्रीमती पूजा शर्मा, चंदन साहू, धनजू मरकाम, कृष्णा पोयाम सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उत्तम महोबिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी ईमल बघेल, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती मंडावी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग