RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

07 करोड़ 68 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों की विधायक लता उसेंडी ने दी सौगात,सड़क, पुल-पुलिया और सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 14 अक्टूबर 2026/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने बुधवार को कोण्डागांव एवं माकड़ी विकासखण्ड के विभिन गांवों में 07 करोड़ 68 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य, सीसी रोड निर्माण और सामुदायिक भवन शामिल हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे ग्राम बबई और ग्राम बालोंड में पक्की सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम पलारी के नानीपदर पारा में 15 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्राम पल्ली में 3 लाख रुपये की लागत से मावली गुड़ी निर्माण तथा 10 लाख रुपये की लागत से आदिवासी सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी क्रम में माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम बबई से ग्राम करमरी दुर्गा चौक तक 3 करोड़ रुपये की लागत से 2.80 किलोमीटर लंबाई की पुल-पुलिया सहित डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य तथा ग्राम बालोंड में कालीपारा से हुक्काबेड़ा पाथरी तक 4 किलोमीटर लंबाई की डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित लागत 04 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए हो रहे कार्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसेवा के कार्यों के 25 वर्ष पूर्ण हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को सुखी, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। शासन की मंशानुरूप अधोसंरचना विकास एवं निर्माण कार्यों के साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में राहत मिल रही है। वहीं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।

विधायक ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से श्रम पंजीयन कराने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, राज्य तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद पंचायत कोण्डागांव के उपाध्यक्ष  टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, श्रीमती भगवती नेताम, जनपद सदस्य श्रीमती ममता नेताम, श्रीमती पूजा शर्मा, अंगद पटेल, चंदन साहू, धनजू मरकाम, संजू पोयाम, संजू ग्वाल, ललित पोयाम, पन्ना लाल नेताम, मेषलाल पोयाम तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग