RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

ग्राम जुगानी कलार में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, पूर्व विधायक संत राम नेताम मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

सत्यानंद यादव 

फरसगांव बस्तर के माटी समाचार फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम जुगानी कलार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर पूर्व विधायक माननीय संत राम नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक संत राम नेताम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकता और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खेल प्रेमी, आयोजन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल, भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग