RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बुनागांव मे शिक्षकों की अनूठी पहल 12 वर्षों से ग्रामीण बच्चों को दे रहे मार्गदर्शन, अब तक 100 से अधिक विद्यार्थियों का नवोदय, सैनिक स्कूल और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में हो चुका है चयन

सत्यानंद यादव 

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार  ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुनागांव स्थित जनपद प्राथमिक शाला में रविवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए एकदिवसीय निःशुल्क मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 32 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक सूरज नेताम और शिक्षिका मोनिका साहू के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को नवोदय प्रवेश परीक्षा के नवीनतम पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी गई। साथ ही दो डेमो प्रश्नपत्र हल करवाकर समय प्रबंधन, प्रश्नों को समझने और ओएमआर शीट भरने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। शिविर के अंत में सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क मॉडल प्रश्नपत्र, ओएमआर शीट और पेन वितरित किए गए।

शिक्षक सूरज नेताम पिछले 12 वर्षों से नियमित स्कूल समय के अतिरिक्त और अवकाश के दिनों में अपने खर्च पर ग्रामीण बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अब तक 100 से अधिक विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जवाहर उत्कर्ष सहित अन्य प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में हो चुका है।

शिविर में सूरज नेताम ने कहा कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराने की है। वहीं ग्राम सरपंच छबीलाल नेताम ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय अभिभावकों एवं शिक्षाविदों ने शिक्षकों की इस पहल की सराहना की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल, भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग