RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात, बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

  सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 24 नवम्बर 2026 प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने मर्दापाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को कुल 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये की लागत के 10 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में सड़क निर्माण, छात्रावास भवन, आहाता निर्माण, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं। इनसे क्षेत्र में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष  टोमेंद्र ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिधिगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही शांति और विश्वास का नया वातावरण निर्मित हुआ है। कभी नक्सलवाद के कारण जहां अधिकारी और कर्मचारी पहुंच नहीं पाते थे, आज वहां जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। शासन की योजनाएं अब दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही हैं और विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। उन्होंने नक्सलवाद से क्षेत्र को मुक्त कराने में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर को विकसित और समृद्ध संभाग बनाने का संकल्प साकार हो रहा है। शासन की प्राथमिकता है कि दूरस्थ गांवों तक सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं पहुंचे।

 

 सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 कार्यों का भूमिपूजन

 

वन मंत्री ने ग्राम बोटीकनेरा में 72.50 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत बोटीकनेरा में 10 लाख रुपये की लागत से पांच दुकानों वाले व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है। इससे स्थानीय युवाओं को व्यवसाय एवं स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत हसलनार के प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में 14.50 लाख रुपये की लागत से 234 मीटर आहाता निर्माण तथा 6 लाख रुपये की लागत से व्यापार सह केन्द्र गोदाम के सामने सोलर हाई मास्ट लाइट की स्थापना की जाएगी। ग्राम पंचायत मर्दापाल के प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में 15 लाख रुपये की लागत से 243 मीटर आहाता निर्माण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने 6 लाख रुपये की लागत से सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित की जाएगी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मयूरडोंगर के प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में 15 लाख रुपये की लागत से 243 मीटर आहाता निर्माण तथा ग्राम पंचायत बड़ेकुरुषनार के पटेलपारा में 6 लाख रुपये की लागत से सोलर हाई मास्ट लाइट की स्थापना की जाएगी।

ग्राम हड़ेली में 687.78 लाख रुपये की लागत से खोड़सानार-पदेली-हड़ेली मार्ग का पुल-पुलियों सहित 5.975 किलोमीटर लंबाई में डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा आसपास के गांवों का संपर्क सुगम होगा।

वहीं ग्राम कुधूर में 271 लाख रुपये की लागत से 100 बिस्तरीय छात्रावास भवन का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत जोड़ेंगा में 216.47 लाख रुपये की लागत से पोहमार से जोड़ेंगा तक 1.92 किलोमीटर लंबाई में पुल-पुलियों सहित डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

 

नक्सलवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ गांवों तक पहुंच रहा प्रशासन

 

कुधूर में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री ने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले इस क्षेत्र में पहुंचना बेहद कठिन था। नदी-नालों को पार कर पैदल अथवा साइकिल से आवागमन करना पड़ता था। नक्सलवाद के कारण क्षेत्र में विकास कार्य और प्रशासनिक पहुंच भी सीमित थी। आज उसी क्षेत्र में पक्की सड़कें और पुल-पुलियों का निर्माण हो रहा है तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी समय-सीमा की बैठक आयोजित करने दूरस्थ ग्राम कुधूर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलाव और भयमुक्त वातावरण का प्रमाण है।

उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को गांवों में विद्युत सुविधा, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, लखपति दीदी और वीबी-जी-राम-जी सहित विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

वन मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक धान की खरीदी की जा रही है। साथ ही कम उपज बेचने पर भी किसानों के हित में 13,839 रुपए आदान सहायता राशि का लाभ भी मिल रहा है।

उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं बिहान योजना के माध्यम से सिलाई, मुर्गी पालन, बकरी पालन, किराना दुकान और अन्य व्यवसायों से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी योजना से जोड़ने का आह्वान किया।

कुधूर में उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं और बीसी सखियों से सीधे संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले की बीसी सखियों ने लगभग 5 करोड़ 15 लाख रुपये का बैंकिंग लेन-देन किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं सुलभ होने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार और आय अर्जित करने का अवसर मिल रहा है।

 

स्थानीय वनोपज और पारंपरिक उत्पादों की ब्रांडिंग से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

 

मंत्री कश्यप ने कहा कि बस्तर में प्राकृतिक वनोपज और पारंपरिक उत्पादों की अपार संभावनाएं हैं। चार-चिरौंजी, साल बीज, इमली, तेंदूपत्ता, जामुन एवं अन्य वनोपज के साथ कोदो, कुटकी, मड़िया, कोसरा तथा कड़ेनार के प्रीमियम चावल की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग कर बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा सकता है। इससे ग्रामीणों की आय बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने केशकाल के पारंपरिक व्यंजन आरसा की ब्रांडिंग कर इसे विभिन्न आयोजनों में शामिल करने का सुझाव दिया। साथ ही बस्तर की पारंपरिक संस्कृति, कुटुंब दियारी, गांव दियारी, जात्रा जैसी परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है। इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

वन मंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकता तय कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर के प्रत्येक गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है।

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कुधूर जैसे दूरस्थ क्षेत्र में 100 सीटर छात्रावास निर्माण का कार्य आगे बढ़ सका है। उन्होंने कहा कि कभी भय और नक्सलवाद के कारण पहुंचविहीन रहे कुधूर में आज जिला स्तरीय समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी जिला अधिकारी दो से तीन घंटे तक बैठकर विकास कार्यों की समीक्षा कर सके। यह नक्सलवाद से मुक्ति के बाद क्षेत्र में आए बदलाव और भयमुक्त वातावरण का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि अब दूरस्थ पहुंचविहीन गांवों को भी सड़क संपर्क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसके अलावा चांगेर सहित बिजली से वंचित पारों में विद्युतीकरण का कार्य कराया गया है तथा शेष स्थानों पर भी विद्युत सुविधा पहुंचाने की कार्रवाई जारी है। पिछले डेढ़ वर्षों में क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, छात्रावास और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए उल्लेखनीय कार्य हुए हैं तथा आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

 

ग्रामीणों की मांग पर वन मंत्री ने की विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं

 

कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों की मांग पर वन मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न गांवों में पुलिया, सीसी सड़क, रंगमंच, घोटुल गुड़ी, माता गुड़ी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए कई घोषणाएं कीं।

उन्होंने चमई एवं जोगीअलवाड़ में 2-2 मीटर पुलिया निर्माण के लिए 6-6 लाख रुपये, पेरमापाल में 2 मीटर पुलिया निर्माण के लिए 6 लाख रुपये तथा चेरंग में 3 मीटर पुलिया निर्माण के लिए 9 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार केजंग में रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, मड़ागांव में 1.5 मीटर पुलिया निर्माण के लिए 6 लाख रुपये तथा रेंगागोंदी में घोटुल गुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। पंचायत के माध्यम से व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा मल्हार में माता गुड़ी निर्माण की भी घोषणा की।

ग्राम हड़ेली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय पांच एकड़ के खेल मैदान के समतलीकरण तथा सामाजिक एवं मांगलिक आयोजनों के लिए सार्वजनिक डोम शेड निर्माण की स्वीकृति दी। इसके अलावा बेदबेड़ा में सीसी सड़क निर्माण के लिए 9 लाख रुपये, खंडाम में पुलिया निर्माण के लिए 4.50 लाख रुपये, बोटीकनेरा के चीलाडीह के पास पुलिया निर्माण के लिए 4.50 लाख रुपये, कचोरा में 150 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 4.50 लाख रुपये तथा पोलंग एवं चांगेर में पुलिया निर्माण के लिए 4.50-4.50 लाख रुपये की घोषणा की। कांगा एवं झारा में सीसी सड़क निर्माण के लिए 9-9 लाख रुपये तथा बादालूर में विकास कार्यों के लिए 4.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद सदस्य श्रीमती रामशिला मरकाम, बेलकुराम बघेल सहित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद सदस्य श्रीमती रमशिला मरकाम, बेलकुराम बघेल, पवन कोर्राम सहित जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल, भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग