RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

ग्राम सोड़सिवनी में 6 लाख रुपये की लागत से भगवान श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण कार्य का विधायक लता उसेंडी ने किया भूमिपूजन

सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार माकड़ी विकासखंड के ग्राम सोड़सिवनी में यादव समाज गोवर्धन सेवा समिति द्वारा गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुईं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान यादव समाज के सदस्यों एवं बच्चों द्वारा पारंपरिक राउत नाचा की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति से पूरा आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर यादव समाज की धार्मिक आस्था एवं लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने 6 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने से यादव समाज सहित ग्रामवासियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

विधायक लता उसेंडी ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण समाज की आस्था, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह मंदिर भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना का प्रमुख केंद्र बनने के साथ ही सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करेगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजू ग्वाल, चंदन साहू, संजू पोयाम, भगवती नेताम, ललित पोयाम, महेश नेताम, दिनेश नेताम सहित भाजपा के सहयोगीजन, यादव समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग