RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 संविधान दिवस पर विधायक लता उसेंडी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, संविधान के पालन का लिया संकल्प

 सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार संविधान दिवस के पावन अवसर पर आज क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोर्ट चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के योगदान को स्मरण करते हुए भारतीय संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। साथ ही सभी ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं नियमों का पालन करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में C L मेश्राम , धंसराज टंडन, लखमूराम टंडन नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ,सर्व समाज के समस्त सामाजिक पदाधिकारीगण, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण, समस्त पार्षदगण एवं एल्डरमैन उपस्थित रहे।

संविधान दिवस के इस अवसर पर सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और उसके मूल आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

माजीसा राइस मिल में पीडीएस चावल खपाने का आरोप, दो घंटे तक चली जांच, संदिग्ध चावल का सैंपल लिया गया; दोपहिया वाहन से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चावल लाकर खपाने की चर्चा, पत्रकारों की शिकायत पर पहुंची जांच टीम

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग