सुनील कुमार
कोंटा बस्तर के माटी समाचार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बस्तर क्षितिज सामाजिक सेवा समिति, सुकमा के तत्वावधान में आज कोंटा स्थित आवासीय पोटाकेबिन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समिति की संस्थापिका दीपिका सोरी ने किया। कार्यक्रम में अनेक समाजों व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यअतिथियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष- सुभाष चतुर्वेदी,पूर्व मंडल अध्यक्ष-साई रेड्डी,बंगाली समाज से-देव आशीष राय, हरिजन समाज से-जेट्टी रामाराव,आंध्र समाज से-एम.राजबाबू,व्ही नरेश कुमार, ब्राह्मण समाज से-अनुपूर्ण दुबे, अल्पसंख्यक मोर्चा से-रफीक खान, हिंदू समाज सेवी-सुनील कुमार,पत्रकार-साईं वंशी,आवासीय पोटाकेबिन के अधीक्षक वांजम अशोक एवं सहायक अधीक्षक एम. सत्यनारायण शामिल रहे।

