RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

श्री गोवर्धन परिक्रमा कर 1100 श्री महालक्ष्मी यंत्रों का विशेष पूजन किया 

 

श्री भंदे के बालाजी धाम में हनुमान चालीसा के 1100 पाठों द्वारा अखंड धुणी में सिद्ध किए गए 1100 श्री महालक्ष्मी यंत्रों की परिक्रमा यात्रा आज श्री गिरिराज धरण, गोवर्धन महाराज के पावन धाम पहुँची।

बस्तर के माटी समाचार 

संत अमरनाथ महाराज ने यंत्रों का सिर पर रखकर गिरिराज जी की परिक्रमा की वैदिक मंत्रोच्चारण और भक्तिभाव की गूंज से सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग दिव्यता से भर उठा।

 

इस अवसर पर गोवर्धन मंदिर के पुजारी राधामोहन गोस्वामी एवं परशुराम शर्मा ने विधिवत् मंत्रोच्चारण के साथ यंत्रों का पूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान सेवाधिकारी देवेंद्र शर्मा ने संत अमरनाथ महाराज का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

वहीं प्रबंधक चंदविनोद कौशिक, मैनेजर सुनील शर्मा, कृष्ण गोपाल, मुकेश शर्मा, लोकेश बड़ीवाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्त उपस्थित रहे।

 

संत अमरनाथ महाराज ने बताया कि यह यात्रा विभिन्न तीर्थस्थलों पर विशेष पूजन के साथ सम्पन्न होगी और तत्पश्चात् सिद्ध यंत्रों को हनुमान भक्तों को भेंट किया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग