बस्तर के माटी समाचार
कृष्ण कुमार कुंजाम बस्तर ब्यूरो
*जनपद सदस्य श्री राजू सोढ़ी द्वारा अपने जनपद क्षेत्र डिलमिली अंतर्गत संचालित आश्रमों एवं स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।*
आज दिनांक 19/02/2026 को डिलमिली जनपद क्षेत्र अंतर्गत संचालित डोडरेपाल कन्या एवं बालक आश्रमों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को प्रदान किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाएं (मेडिकल व्यवस्था), साफ-सफाई, शिक्षा की गुणवत्ता तथा आश्रम भवनों में चल रहे मरम्मत कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई।
आश्रम परिसर, विशेषकर बाथरूम की नियमित एवं स्वच्छ सफाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार लाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि आश्रम में निवासरत बच्चों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री राजू सोढ़ी, डोडरेपाल के सरपंच श्री बिघनेश्वर बाकड़े, सुश्री तारा वेंजाम, छेपरागुड़ा (डिलमिली) के सरपंच पति श्री मनीराम मंडावी उपस्थित रहे।

