RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,वन मंत्री केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार, 14 मई 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को मर्दापाल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर अपने दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

वन मंत्री कश्यप ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शासन की महतारी वंदन योजना एवं लखपति दीदी जैसी योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि माओवाद के समाप्ति के बाद क्षेत्र में शांति और विकास का वातावरण स्थापित हुआ है। आप सभी समाज में एकजुट होकर रहें और खुशहालीपूर्वक जीवनयापन करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें नवदंपत्तियों के परिजन भी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद सदस्य रूद्रप्रताप, सरपंच श्रीमती जयंती कश्यप, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार  विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग