कटेकल्याण से 2 वर्षीय मासूम बच्ची के कथित अपहरण की सूचना, पुलिस जांच में जुटी
दंतेवाड़ा, बस्तर के माटी।
जिले के कटेकल्याण ब्लॉक से 2 वर्षीय एक मासूम बच्ची के कथित अपहरण की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कपड़ा एवं तिरपाल बेचने वाले कुछ फेरीवालों पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस आम नागरिकों से सहयोग की अपील कर रहे हैं।
पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उनके क्षेत्र में कपड़ा या तिरपाल बेचने वाले संदिग्ध व्यक्ति, दोपहिया वाहन अथवा मारुति वैन दिखाई दे या घटना से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। संदेह होने पर संबंधित व्यक्ति या वाहन पर नजर रखें तथा तुरंत पुलिस को सूचना दें। मासूम बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं तथा आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram
Powered by myUpchar
Weather Forecast
पंचांग
Powered by Astro-Vision

