RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी का क्षेत्र में धुंआधार प्रचार।

घनश्याम यादव

कांग्रेस सरकार की नीतियों तथा जनता से लगाव ही मेरी पूंजी- विक्रम मंडावी।

बीजापुर (बस्तर की माटी):- पहले चरण का चुनाव अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। प्रत्याशी अपने अपने स्तर जोर आजमाईश में लगे है। बीजापुर में मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा की देखने को मिला रहा है। भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा अपने कार्यकर्ताओं के साथ जी तोड मेहनत में लगे है। वही कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मंडावी भी लगातार क्षेत्र में अपनी धुंआधार प्रचार के सिथ मैदान में है। अन्य पार्टियों में जेसीसीजे, बसपा, हमर राज पार्टी तथा निर्दलीय भी प्रचार अभियान में लगे है लेकिन लोगों को लुभाने में इतने कामयाब होते नही दिख रहे। ये प्रत्याशी कांग्रेस और भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाकर नुकसान पहुंचा सकते है। अभी तक प्रचार अभियान में देखा जाये तो कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मंडावी दिन रात अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार में लगे है, और शहरी क्षेत्र के साथ अंदरूनी क्षेत्रों के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी कार्यकर्ताओं की लंबी फौज के साथ हर मतदाताओं के पास पहूंचने लगे है। क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सबसे बड़ा फायदा यह मिल रहा है कि प्रदेश कांग्रेस के कर्ज़ माफी, फ्री एज्युकेशन, गैस के दामों में कमी, धान का बोनस जैसे अनेक मुद्दे यहां छाये हुये है। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी के पक्ष में यह भी दिखाई दिया कि उनका अपने विधायक कार्यकाल में जनता से जुड़े रहना भी फायदा साबित हो रहा है। इस प्रतिनिधि से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मंडावी ने भोपालपट्टनम में एक भेंट में बताया कि मुझे जनता भरपूर समर्थन मिल रहा है‌।

हमारी सरकार ने यहां के संस्कृति देवगुडी़ मातागुडी़ को संवारने तथा किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करने काम किया है। साथ ही बेरोजगारों को भत्ता देने, बंद स्कूलों को खोलने तथा अंदरुनी क्षेत्र में सड़क, पुल पुलिया का निर्माण कर आवागमन का साधन बनाया है। अंदरुनी गांव के ग्रामीण अब बसों से सफर कर रहे है। ये सब हमारी सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियां है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने कालेज सहित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भी खोले है, जिससे ग्रामीण बच्चे इंग्लिश मीडियम पढ़ सके।

भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने भी लगाया प्रचार अभियान में जोर।
बीजापुर विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी महेश गागड़ा ने भी जनसंपर्क अभियान में तेजी से लगे है। कार्यकर्ताओं का जोश लगातार बढ़ता जा रहा है।भाजपा इस विधानसभा चुनाव में स्थानीय लोगों को नौकरी की बात कर रही है। रमन शासन के पंद्रह साल के कामों को जनता को बता रही है। जिले भाजपा शासन में हुए कार्य जिला अस्पताल, सड़क सहित अनेक मुद्दे गिनाने में पीछे नहीं है। भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा भी ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के साथ साथ वादे भी करने में लगे है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जोश भरने दो दिन पूर्व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बीजापुर आये थे।


बीजापुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा में टक्कर।
बीजापुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा में सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। अन्य पार्टियों व निर्दलीय प्रत्याशी दोनों प्रत्याशी के वोट काटने का काम सकते है। वैसे भी क्षेत्र के मतदाताओं में भी जागरूकता आ रही है कि किसे मत देना किसे नही देना। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से बात करने पर यह संभावना बताई गई है कि यहां के मतदाता भी दो राष्ट्रीय पार्टियों को ज्यादा तवज्जो देने की सोच रखते है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!