RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

भंडारशिवनी में स्कूली छात्राओं ने मानव श्रृंखला द्वारा लोगों को मतदान हेतु दिया संदेश
बोरगांव, जैतपुरी में रंगोली, मेहन्दी प्रतियोगिता के साथ शपथ ग्राहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सत्यानंद यादव
कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार /01 नवम्बर 2023/ फरसगांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भंडारशिवनी में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बोरगांव पूर्व एवं पश्चिम में रंगोली, मेहन्दी प्रतियोगिता के साथ शपथ ग्राहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बढ़ चढ़ कर महिलाओं ने हिस्सा लिया। जैतपुरी एवं भंडारशिवनी में जिले के औसत मतदान से कम मतदान के कारण यह विभिन्न स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता के साथ रैली निकालकर लोगों को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में अवश्य रूप से 07 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान में भाग लेने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भंडारशिवनी की स्कूली छात्राओं द्वारा मानव श्रृखला बनाकर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया।


फरसगांव विकासखण्ड के मांझीआठगांव में युवोदय कोंडानार स्वयंसेवक सुकमन नेताम एवं अन्य स्वयंसेवकों द्वारा दीवारों पर स्लोग्न एवं नारा लेखन द्वारा लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

कोंडागांव कनेरा रोड स्थित आडिटोरियम में सायबर जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन,जिले के कलेक्टर, Sp समेत, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं जिले के समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा लोगों को किया गया जागरूक

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!