RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

प्रेस विज्ञप्ति


नीना रावतिया उद्दे ने विकलांग दाम्पत्ति से मिलकर जाना हाल-चाल


प्रशासन से विकलांग दाम्पत्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने करी मांग


बीजापुर :- जिला पंचायत सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कॉंग्रेस कमेटी की महामंत्री नीना रावतिया उद्दे सोमवार को तोयनार क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर थी, दौरे के दौरान वे ग्राम पंचायत तोयनार के एक विकलांग दाम्पत्ति से मुलाक़ात की और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया लेकिन वह दंपत्ति शासन की योजनाओं का लाभ लेने से मना कर रहे थे लेकिन ज़िला पंचायत सदस्य ने विकलांग दंपत्ति को बहुत देर तक शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में समझाइस दी तब कही वे शासन की योजनाओं से जुड़ने को राज़ी हो गए। उसके बाद ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने ज़िले के पंचायत अधिकारियों से फ़ोन पर चर्चा कर विकलांग दंपत्ति की बात रखी और विकलांग दंपत्ति के निवास के लिए आवास, रोजगार के लिए गाय सेड और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन, एक ट्राय सायकिल और महतारी वंदन योजना का लाभ तत्काल देने सहित बच्चों को छात्रावास मे प्रवेश दिलाने की मांग अधिकारियो से की है।
विदित हो कि तोयनार पंचायत में निवास करने वाली विकलांग दंपति सुक्कू ताती जन्म से विकलांग है और उनकी पत्नी सरिता ताती बचपन से ही बोल और सुन नहीं सकती है वे अपने दो बच्चों के साथ एक छोटी सी झोपड़ीनुमा घर में रहते है।जिनके आय का कोई भी साधन नहीं है। मुलाक़ात के दौरान सरपंच विजय पाल शाह मंडावी, उपसरपंच जगदीश पोरतेक, अरुण मरकेला सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

नीना रावतिया उद्दे
ज़िला पंचायत सदस्य

????????

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग