RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

27% आरक्षण सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक लता उसेंडी को सौंपा ज्ञापन

सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार , 18 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा पिछड़ा वर्ग की विभिन्न मांगों को लेकर 18 अक्टूबर को बस्तर संभाग के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों एवं सांसदों को ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक माननीया सुश्री लता उसेंडी जी को उनके निवास पर पहुंचकर समाज की तीन सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रैमल दीवान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

समाज की प्रमुख मांगों में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना, राष्ट्रीय जनगणना में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की भांति अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए भी अलग कॉलम निर्धारित करना तथा पांचवीं अनुसूची एवं पेसा क्षेत्र में निवासरत मूलनिवासी समाज को भी नियमानुसार सुविधाएं एवं अधिकार उपलब्ध कराना शामिल है।

छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का कहना है कि पिछड़ा वर्ग की वास्तविक जनसंख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, सामाजिक न्याय स्थापित करने तथा संवैधानिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए इन मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर समाज की मांगों को शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर संभागीय संगठन महामंत्री नीलकंठ शार्दूल, जिला महामंत्री मनोज देवांगन, मुख्य संरक्षक अमित गुप्ता, सलाहकार भारत जैन, कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामदेव कौशिक, चमन वर्मा,कृष्ण मानिकपुरी (जिला मीडिया प्रभारी), विकासखंड प्रमुख हरिशंकर देवांगन, आनंद पवार, डमरुधर यादव, प्रकाश सेठिया, रामरुद्र पटेल, रेवतमल देवांगन, लखेश्वर पांडे, बलदेव शार्दूल, देवेंद्र यादव, सोनधर यादव, दलेंद्र परासर एवं प्रमोद मानिकपुरी सहित पिछड़ा वर्ग समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता व्यक्त करते हुए संबंधित जनप्रतिनिधियों से इन विषयों पर सकारात्मक पहल करने की अपेक्षा की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग