RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव द्वारा शारदीय नवरात्रि पर वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन

सत्यानंद यादव 

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार ​दिनांक: 18 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की महाअष्टमी के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव द्वारा नगर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों के आसपास एक ‘वृहद स्वच्छता अभियान’ चलाया गया। इस अभियान में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ संस्था से निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक एवं युवतियो बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

स्वच्छता ​अभियान के तहत टीम ने नगर के प्रमुख स्थलों जैसे—डीएनके स्थित कालीबाड़ी एवं दुर्गाबाड़ी, आडकाछेपडा स्थित दुर्गाबाड़ी, चिकलपुटी स्थित दुर्गा मंदिर, विकास नगर स्टेडियम में बरसाना गरबा समिति परिसर तथा मुख्य बाजार पारा स्थित दुर्गा पंडाल एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर कचरे की सफाई की और परिसर को स्वच्छ बनाया। ​

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव द्वारा प्रत्येक प्रमुख धार्मिक पर्व एवं त्यौहार पर मंदिरों तथा सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इसके माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जाता है कि “स्वच्छता जीवन में अत्यंत आवश्यक है। हमारे आसपास स्वच्छ वातावरण रहने से मन और विचार पवित्र रहते हैं, जिससे समाज में अच्छे आचरण का निर्माण होता है।”

​इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सदस्य श्रीकांत तिवारी, रतिराम सोरी, आकाश देवांगन सहित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले लगभग 250 युवक-युवतियां एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग