राजु तोले
सुकमा बस्तर के माटी समाचार 24 अगस्त 2024/भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्यान मंत्रालय के वनस्पति संरक्षण एवं संग्रह निदेशालय के अंतर्गत केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर द्वारा धान एवं सब्जीयों वाली फसलों पर दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सुकमा जिले के किसानों/कीटकनाशक व्यापारियों के लिए यह कार्यक्रम 23 से 24 अगस्त, 2024 तक उप संचालक कृषि, सुकमा कार्यालय के साथ डीपीआरसी हॉल सुकमा में आयोजित किया गया I दो दिन के कार्यक्रम मे कुल 56 प्रतिभागियों जिनमें किसान, कीटनाशक व्यापारी आदी शामिल हुये। पी. आर. बघेल उप संचालक कृषि, एवं जितेश कुमार बघेल, सहायक संचालक कृषि ने शामिल हुए। श्री नीरज कुमार सिंह सहायक निदेशक (कीटविज्ञान), सी.आई.पी.एम.सी., रायपुर ने उद्घाटन किया और सभी किसानों का स्वागत किया I डॉ. चव्हाण विकास, सहायक वनस्पती संरक्षण अधीकारी ने समन्वित कीट प्रबंधन का महत्व और उसका सही उपयोग फसल सुरक्षा के लिए जानकारी दी, साथ ही उन्होंने धान में विविध कीटों के नुकसान के प्रकार और उनका प्रबंधन के विषय पर विस्तृत चर्चा की I नीरज कुमार सिंह सहायक निदेशक, उन्होंने प्रपंच के विविध प्रकार जैसे कि गंध प्रपंच, स्टिकी ट्रैप (चीपकु प्रपंच) अर्थात पीले स्टिकी ट्रैप की भूमिका, उनके उपयोग और विधि के बारे में बताया, साथ ही साथ धान के फसलों में लगने वाले कीट एवं बिमारियों का समन्वित प्रबंधन के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया I तथा इस मौके पर अशोक कुमार ,सहायक वनस्पती संरक्षण अधीकारी, एवम कन्हैया लाल मीना, साइंटिफिक असिस्टेंट मौजूद थे।
दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram
Powered by myUpchar
Weather Forecast
पंचांग
Powered by Astro-Vision

