RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय आईटीबीपी में हिंदी पखवाड़े का हुआ समापन

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, छत्‍तीसगढ- 17 सितंबर, 2024: आज भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस के सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), कोंडागांव (छत्‍तीसगढ) में ‘हिंदी पखवाड़े’ का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मो. ओबैदुल्‍लाह खानए उप सेनानी द्वारा हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित करवाई गई प्रतियोगिताओं में क्रमश: ‘प्रथम’, द्वितीय’ व ‘तृतीय’ स्‍थान प्राप्‍त करने वाले पदाधिकारियों को नगद पुरस्‍कार व प्रमाण पत्र भेंट किए गए। ए.एस.आई. शूरवीर सिंह और हेड कांस्‍टेबल गोबिन्‍द सिंह ने श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए क्रमश: ‘हिंदी नोटिंग/ड्राफ्टिंग’ और ‘हिंदी प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता’ में ‘प्रथम’ स्‍थान हासिल किया। इस समारोह में कोंडागांव के अलावा क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), खोर्द्धा (ओडिशा) से भी ऑनलाइन माध्‍यम से पदाधिकारी उपस्थित रहे। मो. खान ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुरस्‍कार विजेताओं को बधाई प्रेषित की और रोजमर्रा के कामकाज व बोलचाल में हिंदी के ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रयोग पर बल दिया।
इस पखवाड़ का शुभारंभ 02 सितंबर, 2024 को राणा युद्धवीर सिंह, डी.आई.जी. के दिशा निर्देशन में किया गया। पखवाड़े के दौरान 7 हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें कार्मिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इन सभी प्रतियोगिताओं का उद्देश्‍य सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना है। इस मौके पर महानिदेशक, आईटीबीपी की अपील को भी पढकर सुनाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मुख्‍यालय, आईटीबीपी के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग