RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

शादी करने का झांसा देकर, किया पीड़िता का शारीरिक शोषण,पीड़िता की रिपोर्ट पर किया गया आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2021 में आरोपी मनीराम मांडवी पिता चेतु राम मांडवी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पुसावंड थाना कोंडागांव जिला कोण्डागांव (छ०ग०) द्वारा पीडिता के साथ, मैं तुमसे प्यार करता हूं तुमसे शादी करना चाहता हूं बोलकर शादी का प्रलोभन देकर, पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरूद्ध लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया। पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार (IPS)के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त होने पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव कौशलेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण मे थाना कोंडागांव के द्वारा टीम गठित कर फरार आरोपी मनीराम मांडवी के संबंध में पता तलाश किया गया, जो कि अपने घर पर मिला, जिसे अभीरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। न्यायिक रिमांड प्राप्त कर आरोपी की जेल में भेजा जा रहा है ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. सौरभ उपाध्याय, उ.नि. शशि भूषण पटेल, स.उ.नि. अनीता मेश्राम, प्र. आर. नरेंद्र देहरी का विशेष योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग