RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजन ही राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने वाली सीढ़ी है:- महेश कश्यप

सुनील कुमार

जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार:- दो दिवसीय चलने वाले विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता के तोकापाल ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए है।


आयोजित कार्यक्रम में बस्तर सांसद ने माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, दंतेश्वरी माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


इस दौरान बस्तर सांसद के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाये जा रहे बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता से बस्तर क्षेत्र के अनेको खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सामने लाने का कार्य कर रही है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से अनेको बीहड़, अंदरूनी क्षेत्रों के बालक – बालिका इस प्रतियोगिता में भाग ले कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचे ऐसी मेरी मंगलकामना है।


ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजन ही राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने वाली सीढ़ी है।ओलंपिक प्रतियोगिता में कबड्डी खेल में पहुँचकर बस्तर सांसद ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। टॉस कराकर प्रतियोगिता को प्रारंभ कराया।


इस दौरान भाजपा जिला मंत्री बाबुल नाग , लच्छिन यादव, कामदेव बघेल,मेघराज, सोन धर कश्यप ,बुधराम कश्यप सहित अन्य मौजूद थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग