RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

नियद नेल्लानार के तहत जिड़पल्ली में नवीन सुरक्षा कैंप से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का मिलेगा लाभ।

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार जिला बीजापुर के माओवादी के पीएलजीए बटालियन के कोर क्षेत्र ‘‘जिड़पल्ली” में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना किया गया।
जिला बीजापुर में एक नए सुरक्षा कैम्प “जिडपल्ली” की स्थापना की गई है, जो कि माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के कोर क्षेत्र में आता है । यह कैम्प छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत स्थापित किया गया है ।

इस नए कैम्प की स्थापना से माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही में मदद मिलेगी और क्षेत्र में निवासरत आम लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा ।

कैम्प स्थापना के साथ ही केरिपु मेडिकल यूनिट द्वारा मेडिकल कैम्प लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई और निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। नवीन कैम्प “जिडपल्ली” की स्थापना से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।


जिला बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रों नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो में तेजी लाने हेतु सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक,  बस्तर रेंज जगदलपुर (छ0ग0), राकेश अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, केरिपु छत्तीसगढ़ रायपुर, कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा,  सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा के मार्ग-दर्शन एवं डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर,  लतीफ कुमार साहू, 228 वाहिनी केरिपु,  संतोष कुमार, कमांडेंट 204 कोबरा वाहिनी,  शशिभूषण कमांडेंट 208 कोबरा वाहिनी के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन से संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार” योजना के तहत माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित कहे जाने वाले कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैम्प ‘‘जिडपल्ली”  दिनांक 23.11.2024 को स्थापित किया गया। यह कैम्प माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित क्षेत्र में स्थापित किया गया है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना और आम जनों को विकासात्मक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है ।
क्षेत्र में सड़क मार्ग का विस्तार और पुलों का निर्माण किया जाएगा ताकि लोगों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके । क्षेत्र में बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लोगों को इन मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके । क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। क्षेत्र में पीडीएस दुकानें खोली जाएंगी ताकि लोगों को राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुविधा मिल सके । क्षेत्र में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके । क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को मोबाइल सेवाओं का लाभ मिल सके । नए कैम्प की स्थापना से क्षेत्र में आम-जनों में खुशी का माहौल बना हुआ है ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग