RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

कोंडागांव के शिल्पकार द्वारा बने श्री राम मंदिर के ढोकरा शिल्पकला को किया मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को किया भेंट

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 13 दिसंबर 2024/ कोंडागांव के शिल्पकार राजेन्द्र बघेल द्वारा बनाई गई अयोध्या के राम मंदिर की ढोकरा शिल्पकला को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा को भेंट किया।

जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित झिटकू मिटकू समिति के शिल्पकार द्वारा बनाई गई राम मंदिर के इस कलाकृति का लगभग 120 किलो वजन है और लम्बाई 4 फीट, ऊंचाई 30 इंच का है। भगवान श्री राम जी के जीवन से संबंधित राम दरबार एवं राम जी की मूरत के साथ ही माता सीता और लक्ष्मण जी की कलाकृति भी बनाई गई है। यह कलाकृति झिटकू मिटकू समिति बनाई गई है, जिसमें 40 सदस्य जुड़े हुए हैं। राजेन्द्र बघेल ढोकरा शिल्पकला परम्परागत पेशा हैं और परम्परागत पेशा होने के कारण जन्म से ही जुड़े हुए हैं।

जिला प्रशासन के निर्देश पर भगवान राम के जीवन से संबंधित शिल्पकला कलाकारों को बनाने हेतु निर्देश दिए गए थे। उक्त कलाकृति को बनाने में शिल्पकारों को तीन से चार माह लगे।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के शिल्पकारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं दी जा रही है। उक्त कला के लिए झिटकु मिटकी आर्टिजन प्रोड्यूसर कम्पनी चिखलपुटी कोण्डागांव के 141 आर्टिजन के साथ मिलकर कार्य कर रही है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!