RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

प्रस्तावित मुख्यमंत्री आगमन,तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे कलेक्टर और सीईओ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश 

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार 7 जनवरी 2025/ कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और जिला सीईओ नम्रता जैन ने मंगलवार को मिनी स्टेडियम सुकमा में चल रहे मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने 13 जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के लिए संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ध्रुव ने मुख्य मंच में आवश्यक व्यवस्था करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये। जिला सीईओ श्रीमती जैन ने स्टॉल की व्यवस्था, मंच में साज सज्जा और एलईडी लगाने तथा लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय स्टाल के लिए बैनर और फ्लैक्स निर्धारित साईज और डिजाईन में तैयार करने कहा। उन्होंने आगमन स्थल में पानी की पर्याप्त व्यवस्था, चलित शौचालय की व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग और पोस्ट ऑफिस-बैंक विभाग के द्वारा विभागीय स्टाल लगाए जाएंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग