RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

खाद्य सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार, 17 जनवरी 2025/ खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने और आम नागरिकों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों जानकारी देने व सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा के संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके देवांगन द्वारा स्कलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, बुधवार को संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, गोलावण्ड के हॉस्टल में स्थित मेस का निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान देवांगन ने विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को विडियो और ऑनलाइन माध्यम से खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और हाइजिन के महत्व, खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, फूड फोर्टिफिकेशन, और खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। साथ ही, खाद्य पदार्थों के साथ अखबारी कागज के उपयोग से होने वाले नुकसान और खाद्य पदार्थों पर लेबल की जानकारी भी साझा की गई। इसके अतिरिक्त श्री देवांगन ने छात्रावास में मिलने वाले भोजन के बारे में छात्रों से सुझाव लिए और सुधार हेतु प्राचार्य और रसोई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग