RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सहमति बन सकती है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार

घनश्याम यादव

मुंगेली बस्तर के माटी समाचार नगरीय निकाय चुनाव के लिए मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित होने के बाद शैलेश पाठक का नाम सबसे ऊपर और फाइनल बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक घोषणा 25 जनवरी को होने की संभावना है।

एबीव्हीपी से राजनैतिक की शुरुआत करने वाले शैलेश पाठक पत्रकारिता व बाद में भाजपा की सक्रिय राजनीति में रहते हुए संगठन के अनेक पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। शैलेश पाठक संगठन में जिला भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय

शैलेश पाठक पहले भी मुंगेली नगर पालिका में अध्यक्ष पद का संभाल चुके हैं। पार्टी अगर उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो यह उनकी दूसरी पारी होगी। बता दें कि शैलेश पाठक का नगर पालिका अध्यक्षीय कार्यकाल निर्विवाद रहा है।

उनके कार्यकाल में शहर में ? अनेक विकास कार्य पूर्ण हुए हैं। सभी वर्ग में उनकी समान रूप से

स्वीकार्यता और संगठन में सक्रियता की वजह से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनके नाम पर हरी झंडी दे दी है। बता दें राज्य में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। नगर निगम के महापौर, पालिकाओं के अध्यक्ष, नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षदों के लिए उम्मीदवारों का चयन 25 जनवरी तक पूरा करके इनका ऐलान भी कर दिया जाएगा। जहां महापौर प्रत्याशी का चयन प्रदेश चयन समिति करेगी, वहीं पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों का चयन संभागीय समिति प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद करेगी और ऐलान करेगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग