सूर्या सिंह
मुंगेली बस्तर के माटी समाचार रिटायरमेंट रजिस्टार गनपत सिंह नेताम की सुपुत्री गेंदिका सिंह नेताम ने ग्राम पंचायत बोधापारा से सरपंच चुनाव में 218 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्षों को दिया। गेंदिका सिंह नेताम पोस्ट ग्रेजुवेट हैं इनके सरपंच बनने से बोधापारा पंचायत का अच्छा विकास होगा और लोगों को सभी शासन की योजनाओं का लाभ भी मिलेगा गेंदिका सिंह नेताम का कहना था कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि उनके बोधापारा ,महादेवगढ़ ,हरदीडीह के सभी ग्रामवासियों की लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
चुनाव परिणाम के बाद गेंदिका सिंह ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से चर्चा के दौरान बताया अपने समर्थकों और दोनो ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय बोधापारा पंचायत के विकास के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। उन्होंने जनता तक पहुंचाने सभी योजनाएं और उनके विश्वास को बनाए रखने का वचन दिया।
गेंदिका सिंह नेताम ने यह जीत उनके नेतृत्व की क्षमता और बोधापारा पंचायत की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने आगामी दिनों में बोधापारा पंचायत आश्रित ग्राम महादेवगढ़ ,हरदीडीह के विकास और जनकल्याण के लिए नए योजनाओं पर काम करने का भरोसा दिलाया।
गेंदिका सिंह नेताम की इस विजय ने बोधापारा पंचायत में राजनीतिक माहौल को और भी उत्साही बना दिया है। उनके समर्थक जीत की खुशी में जश्न मना रहे हैं और इसे एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।और बधाई देने वाले का तांता रात से दिनभर चल रहा है
साथ.ही युगल सिंह नेताम ,गजाधर सिंह नेताम ,पदम सिंह नेताम ने तीनो ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया है