RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बेंगलोर से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी टकराई पुलिया से 2 की मौत 4 घायल

सत्यानंद यादव

फरसगांव बस्तर के माटी समाचार, 22 फरवरी 2025:  नेशनल हाइवे 30 के फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक्सयूवी पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को रेफर किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रद्धालु बैंगलोर से प्रयागराज जा रहे थे और एक्सयूवी में छह लोग सवार थे। हादसे में मारे गए और घायल सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद, 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और हादसे के कारणों की तलाश की जा रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग