RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

नियद नेल्लानार योजना माओवाद प्रभावित क्षेत्र रायगुड़ा में लगा आधार पंजीयन शिविर

राजू तोले

   सुकमा बस्तर के माटी समाचार कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिले के माओवाद प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में आधार कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय सुकमा के रायगुड़ा सीआरपीएफ कैम्प में 27 फरवरी से 3 मार्च तक आधार शिविर आयोजित किया गया। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के अंतर्गत माओवाद प्रभावित अंदरूनी गांवों में शिविर लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। कुछ समय पहले तक जहां लोग जाने से डरते थे उन गांवों में अब प्रशासन ग्रामवासियों के लिए हर संभव मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि कोंटा विकासखंड के दूरस्थ अंदरूनी क्षेत्रों में आधार पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन ग्रामीणों के आधार कार्ड, नए जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड बनाये जा रहे हैं। इस जनकल्याणकारी पहल से लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और कुछ भटके हुए लोग समाज की मुख्य धारा में शामिल हो रहे हैं।

शिविर के नोडल अधिकारी और नायब तहसीलदार योपेंद्र पात्रे ने बताया कि शिविर के माध्यम से 252 ग्रामीणों का नवीन आधार कार्ड पंजीयन किया गया और 218 बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए आदेश पत्र जारी किए गए। इसके साथ ही कुछ ग्रामीणों के राशन कार्ड संबंधी समस्या को देखते हुए 10 नवीन राशन कार्ड बनाने हेतु फोटो का सत्यापन किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग