RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

धारदार चाकु लेकर लोगो को डराने धमकानेे वाले युवक को कालीपुर अटल आवास क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तर

कृष्णा कुमार कुंजाम


जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद् लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इी तारतम्य में आम जगह पर धारदार चाकू लेकर लोगो को डराने धमकाने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि कालीपुर अटल आवास क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा धारदार चाकू लेकर जाने-जाने वाले आम लोगों को डराने धमकाने की जानकारी मिली थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्री श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा कालीपुर अटल आवास क्षेत्र में पहुंचकर, संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ पर अपना नाम गनपत सेट्ठी उर्फ मलिंगा निवासी कालीपुर अटल आवास जगदलपुर का होना बताया। जिनके कब्जे से एक धारदार चाकु, बरामद कर, जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आम्र्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरीक्षक – शिवांनद सिंह
प्रआर. – संजीव मिंज, विनोद चांदने, उमेश चंदेल
आरक्षक – युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग