जिला प्रशासन लापरवाह अधीक्षक के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही करें: कमलेश
बीजापुर बस्तर के माटी समाचार आवापल्ली!गत दिनों पोर्टाकेबिन दुगाईगुड़ा के छात्र नीतीश धुर्वा की मौत को लेकर आरोप प्रत्यारोप की राजनीती गरमानें लगी है अधीक्षक की लापरवाही से हुई छात्र की मौत को गंभीरता से लेते हुए जँहा कांग्रेस पार्टी ने जाँच दल बना कर उक्त घटना की सच्चाई जानने की पूरी कोशिश करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाया वही कोंग्रेसी नेताओं की जाँच टीम से घबरा कर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा भी पोर्टाकेबिन दुगाईगुडा का निरिक्षण कर छात्र के मौत के संबंध मे जानकारी लेने का प्रयास किया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष घासी राम नाग तथा जिला पंचायत बीजापुर के अध्यक्ष जानकी कोरसा के पोर्टाकेबिन दुगाईगुडा दौरे को लेकर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम ने तंज कसते हुए कहा कि उक्त नेता द्वय का दौरा राजनीती से प्रेरित होकर दिखावा है उन्होंने अफ़सोस जताते हुए कहा कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी ट्रिपल इंजन कि सरकार लापरवाह अधीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करने कि हिम्मत क्यों नहीं जुटा पा रही है? जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा के गृह विकासखंड मे संचालित पोर्टाकेबिन के छात्र की हुई मौत के बाद भी इनके द्वारा किसी प्रकार कि कोई मानवीय संवेदनाये व्यक्त न करना इस बात की ओऱ इशारा करता है कि वह स्वयं इस मामले मे कितने गंभीर है कमलेश कारम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है जिले मे संचालित पोर्टाकेबिन अधीक्षको से इनकी मिलीभगत होने के कारण वे लापरवाह अधीक्षको के विरुद्ध कार्यवाही करने से घबराते है उन्होंने कहा कि भा.ज.पा नेताओं के संरक्षण के कारण पोर्टाकेबिनो मे अधीक्षको द्वारा की जा रही लापरवाहियों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कमलेश कारम ने कहा कि भा.ज.पा नेता छात्र की मौत को लेकर यदि संवेदनशील है तो जिम्मेदार लापरवाह अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं करते? उन्होंने कहा कि भा.ज.पा नेता सिर्फ फोटो खिंचवाकर सुर्खियों मे रहना चाहते है उन्होंने अंत मे जिला प्रशासन से लापरवाह अधीक्षक के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही करने कि मांग की है।
ट्रिपल इंजन की सरकार लापरवाह अधीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करने की हिम्मत जुटा नहीं पा रही :कमलेश कारम
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

