RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने क्षेत्र वासियों से भेंट की, समस्याओं के त्वरित निदान के लिये दिये निर्देश

अमृत सिंह

जनसमस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से हो – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

रायपुर/जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने आज अपने विधायक कार्यालय नयापारा में क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस से भेंट एवं मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिया। क्षेत्रीय विधायक श्री देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आयें जनमानस से सुबह से ही विधायक कार्यालय में भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जिसमें पेयजल आपूर्ति, सडक निर्माण, नाली निर्माण, देवगुड़ी का नवनिर्माण,राजस्व संबंधी, विधुत संबंधित व अन्य समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करते जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण करना है उन समस्याओं को संबंधित विभाग से चर्चा कर तत्काल निराकरण किया गया। वहीं सड़क, पुलिया, नाली बोर खनन व अन्य समस्याओं को जल्द निराकरण करने की बात कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा क्षेत्र के देवतुल्य जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। जनता को किसी भी तरह की समस्या व परेशानी ना हो उस संबंध में कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग