सत्यानंद यादव
कोंडागांव / विश्रामपुरी बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता के द्वारा दिनांक 11.08.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रमेश कुमार यादव निवासी खजराण्ड के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती लगातार शारीरिक संबंध बनाया एंव दवाई खीलाकर उसका गर्भ का प्रसव भी करा दिया और छोड़कर चला गया पीड़िता के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी रमेश यादव का लगातार पता तलाश किया गया जो हमेशा सकुनत से फरार रहने से विवेचना पूर्ण कर आरोपी के विरूध फरारी मे चालान तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी केशकाल जिला कोण्डागांव के प्रकरण क्रमांक 153/2023 शासन विरूद्ध रमेश कुमार यादव थाना विश्रामपुरी के अपराध क्रमांक 81/2022 धारा 376,376(2)(ट),313भा0द0वि0 अन्तर्गत माननीय न्यायालय के द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंटी जो वर्ष 2022 से फरार चल रहा था थाना के स्थाई गिरफ्तारी वारंट के निकाल हेतु पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार भारतीय पुलिस सेवा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी भूनेश्वर नाग के नेतृत्व पर विशेष अभियान चलाकर थान स्तर पर टिम तैयार कर वारंटी रमेश कुमार यादव को पकड़ने हेतु विशेष मुखबीर लगाया गया था, रमेश कुमार यादव पिता सुखदेव यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खजरावण्ड थाना विश्रामुपरी की थाना क्षेत्र में आने की सूचना पर दिनांक 13.06.2025 को श्रीमान थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर नाग के हमराह स्टाफ ग्राम खजराण्ड मे पहुंचकर लुकछिप रहे वारंटी को घेराबंदी कर दबोचा गया पूछताछ करने पर अपना नाम रमेश कुमार यादव पिता सुखदेव यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खजरावण्ड का होना बताया जिसे दिनांक 13.06.2025 के 11.10 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय केशकाल में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर केन्द्रीय जेल जगदलपुर दाखिल किया गया।

