RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

गरियाबंद ज़िले के मैंनपुर क्षेत्र अंतर्गत कांदा डोंगर परिक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में “विकसित भारत का अमृत काल” अभियान के तहत एक जनसभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुडगेल माल में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिंद्रानवागढ़ के पूर्व विधायक श्री डमरू धर पुजारी उपस्थित रहे। आयोजन की अगुवाई भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नवीन माझी ने की।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य था— सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को पंचायत स्तर तक आम जनता के बीच ले जाना। श्री डमरू शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत “अमृत काल” की ओर बढ़ रहा है, जहाँ न केवल गरीबों की सेवा और वंचितों का सम्मान सुनिश्चित हो रहा है, बल्कि देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। तत पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय सिंह ठाकुर ने मंच संभालकर भाजपा के 11 साल का विकसित भारत के उपलब्धियां गिनाई ।

8

सभा में उठाए गए प्रमुख बिंदु:

गरीबों और किसानों का कल्याण_

श्री पुजारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने और गरीबों को मुफ्त राशन, आवास और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने में अहम कार्य किए हैं।

नारी शक्ति को गति_

उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं “उज्ज्वला योजना”, “जनधन योजना” और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं और समाज में आत्मनिर्भर बन रही हैं।

मध्यम वर्ग को राहत_

सभा में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत, डिजिटल सेवाओं की सुलभता और बेहतर बुनियादी ढांचे से जीवन अधिक सुगम हुआ है।

राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति_

“राष्ट्र प्रथम” की नीति को दोहराते हुए उन्होंने भारत की सीमा सुरक्षा, आतंकवाद पर नियंत्रण और वैश्विक मंचों पर बढ़ते प्रभाव का उल्लेख किया।

व्यापार एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में वृद्धि_

व्यापार को सरल बनाने के लिए जीएसटी जैसे कदम और गांव से लेकर शहर तक रोड, रेलवे, जलमार्ग, एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं की विस्तार पर चर्चा हुई।

भारत की वैश्विक स्थिति_

श्री पुजारी ने कहा कि भारत अब तकनीकी, रक्षा, स्टार्टअप और सेवा क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहल देश को आर्थिक महाशक्ति की ओर ले जा रही हैं।

पुजारी जी ने अपने संबोधन में विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में विकसित भारत के अमृत काल में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है मोदी सरकार की हर योजना आम नागरिकों के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को नया आयाम देने की भावना रही है।मंडल अध्यक्ष नवीन मांझी ने इस अवसर पिछले 11 वर्षों में भारत ने सभी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत कई बाधाओं से पार किया है। और अब भारत विश्व की सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था बना लिया है। मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाएं से हमारे जनमानस सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहे हैं। मंडल में निवासरत पदाधिकारी गण जिला के पदाधिकारी गण मंडल के बूथ अध्यक्ष, सभापति ,बूथ प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ व कर्मठ समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया l

विरासत और विकास का संगम_

सभा में यह भी बताया गया कि सरकार ने पूर्वोत्तर भारत, पर्यावरणीय संरक्षण, आदिवासी क्षेत्रों के विकास और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का विशेष ध्यान रखा है।

सभा के अंत में वीडियो व डिजिटल माध्यमों से सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की झलक लोगों को दिखाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर इन जानकारियों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

भाजपा का उद्देश्य_

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है— हर पंचायत, हर गांव तक जाकर लोगों को यह बताना कि “भारत क्यों बन रहा है विकसित और आत्मनिर्भर”, और इसमें भारतीय जनता पार्टी की भूमिका क्या है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग