RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

गरियाबंद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़ — 9 बाइक बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS), गरियाबंद 

गरियाबंद ज़िले के छुरा थाना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 9 चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।

चोरी की वारदात से हुई शुरुआत

दिनांक 20 अप्रैल 2025 की दरम्यानी रात को टोमल लाल साहू (निवासी पण्डरीपानीडीह, थाना छुरा) की हीरो स्प्लेंडर बाइक (CG-23 N 0665) घर से चोरी हो गई थी। बाइक की कीमत लगभग 70,000 रुपये थी। इस संबंध में छुरा थाने में अपराध क्रमांक 49/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी तरह 17 मई 2025 को घनश्याम साहू (निवासी पीपरहट्टा) की बजाज प्लेटिना बाइक (CG-23 H 4764) छुरा के साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई, जिसकी कीमत करीब 16,000 रुपये थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बनी विशेष टीम

लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी छुरा और एक विशेष टीम ने संयुक्त रूप से आरोपियों की तलाश शुरू की।

तलाशी के दौरान थनवार बंजारे (निवासी आवासपारा, छुरा) के घर से दो चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। सख्त पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने अपने साथी गजेन्द्र नेताम, टीकम आडिल, डिगेश बंजारे और कृष्णा शर्मा के साथ मिलकर छुरा, पाण्डुका, फिंगेश्वर और उड़ीसा के लखना थाना क्षेत्र से कुल 9 मोटरसाइकिलें चोरी की हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी और बाइक जब्ती

पुलिस टीम ने इन पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की, जहां सभी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल 9 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. टीकम आडिल (25 वर्ष) – निवासी गादीकोट, थाना छुरा

2. कृष्णा शर्मा (21 वर्ष) – निवासी संजय नगर, छुरा

3. थनवार बंजारे (28 वर्ष) – निवासी आवासपारा, छुरा

4. गजेन्द्र नेताम (22 वर्ष) – निवासी गादीकोट, थाना छुरा

5. डिगेश बंजारे (32 वर्ष) – निवासी चरौदा, थाना फिंगेश्वर

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी छुरा और उनकी स्पेशल टीम की भूमिका अहम रही, जिनके सतर्कता और मुस्तैदी से यह बड़ी चोरी की वारदात सुलझ पाई और मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश हो सका ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग