RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पति पत्नी के बीच होती थी कहा सुनी पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर पति के हत्या की साजिश पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को किया गिरफ्तार

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30 जून 2025 को ग्राम मगेदा जंगल, पाउरवेल (उड़ीसा) जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक अज्ञात पुरुष का शव संदिग्ध अवस्था पाए जाने की सूचना पर थाना माकड़ी में मर्ग क्रमांक 27/2025, धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत दर्ज कर मामला हत्या से संबंधित होना पाया जाने से अपराध धारा 103 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री वाय. अक्षय कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कोण्डागांव श्री रुपेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। इस टीम ने जांच के विभिन्न पहलुओं को चिह्नित कर तकनीकी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जांच प्रारंभ की। मृतक के द्वारा पहने हुए पैंट में से एक जली हुई पीले रंग का एंटी-रैबिस अस्पताल पर्ची मिला, जिसमें नाम “धर्मवीर, उम्र 33 वर्ष, निवासी नाथम“ अंकित था। मृतक के पास मिले एंटी-रैबिस वैक्सीन शेड्यूल कार्ड के आधार पर तमिलनाडु के धरमपुरी अस्पताल से संपर्क किया गया तथा जिससे अस्पताल में मृतक द्वारा दर्ज कराई गई अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं मोबाईल नम्बर के आधार पर उसके मालिक से पूछताछ करने पर बताया कि उसका स्वास्थ्य खराब होने से ईलाज हेतु अस्पताल भर्ती किये थे जिसे दिनांक 27.06.2025 को उसका मित्र विदेश मरकाम उर्फ लम्बू लेकर चला गया। जिसके पश्चात उसकी कोई जानकारी नही है। तमिलनाडू से जानकारी प्राप्त हुआ कि धर्मवीर नेताम, निवासी नगरी, थाना नगरी, जिला धमतरी, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और उसकी पत्नी रवीना नागरची नगरी जिला धमतरी में निवासरत है। जिसके पश्चात् रवीना नागरची एवं परिजनों से सम्पर्क कर शव के फोटो को दिखाया गया जिसने धर्मवीर नेताम के रूप में अज्ञात शव की पहचान की।

जॉच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सभी उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया और मोबाइल टावर डेटा का विश्लेषण किया। जिसमे हजारों नम्बरों के मुव्हमेंंट गतिविधियों का अवलोकन करने के पश्चात् कुछ नम्बरों की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चिन्हांकित किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संदिग्ध नम्बरों की पहचाना एवं पूछताछ हेतु अनेकों जगह टीम रवाना किया गया इसी दौरान घटना स्थल के मोबाईल टावर डाटा का अवलोकन पर विदेश मरकाम का मोबाईल सम्भावित घटना के समय में घटना स्थल पर होना ज्ञात हुआ। जिससे विदेश मरकाम की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुई तथा विदेश मरकाम और रवीना के बीच अत्याधिक बातचीत होना पाया गया, जो कि संदिग्ध होने पर लगातार निगरानी में रखा गया। उनके मोबाईल डाटा का अवलोकन पर पाया गया कि घटना के पश्चात विदेश मरकाम के द्वारा लगातार अपना लोकेषन व मोबाईल नम्बर चेंज किया जा रहा था। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुआ कि विदेश मरकाम तमिलनाडू से वापस कोण्डागांव की ओर आ रहा है तब थाना माकड़ी एवं सायबर टीम के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर विदेश मरकाम को कोण्डागांव बस स्टैण्ड से पकड़ा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उसकी और मृतक की पत्नी रवीना के बीच प्रेम संबंध थे तथा मृतक धर्मवीर के द्वारा लगातार अपनी पत्नी रवीना को इस बात को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करता था। जिससे परेशान होकर दोनो ने मिलकर धर्मवीर को मारने का प्लान बनाया था।

27 जून 2025 को मृतक धर्मवीर का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी रवीना के कहने पर पूर्व नियोजित हत्या के प्लान को अंजाम देने के लिये विदेश मरकाम धरमपुरी तमिलनाडू जाकर उसे अपने साथ लेकर नगरी आने के लिये रवाना हुए इस दौरान मृतक धर्मवीर को रास्ते की जानकारी न हो यह सोचकर अलग-अलग स्थानों पर शराब पिलाया और नगरी न ले जाकर उसे उड़ीसा के रायघर लेकर पहुंचा जहां धर्मवीर को मारने के लिये एक क्रिकेट बैट और शव की पहचान छुपाने एवं जलाने के लिये वही से 02 लीटर पेट्रोल तथा माचिस खरीदा तथा रायघर से पूर्व नियोजित मगेदा के जंगलों में ले जाकर उसे पुनः शराब पिलाकर पास में रखे क्रिकेट बैट से उसके सिर पर लगातार वार कर हत्या कर दिया, जिसके पश्चात् पास में रखे पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया परन्तु उस दौरान अत्याधिक बारिश होने की वजह से जल नही पाया। मगेदा के जंगल को हत्यारों के द्वारा सुराग छुपाने एवं मृतक की पहचान न हो पाने के लिये चुना गया था, परन्तु पुलिस के द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास तथा तकनीकी टीम कि सहायता से मृतक की पहचान कर आरोपियो तक पहुंचने में कोण्डागांव पुलिस सफल हुई।

नाम आरोपी :
01. विदेश मरकाम पिता लच्छानाथ मरकाम उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कंडेतरा थाना कुदई जिला नवरंगपुर उड़ीसा।
02. रवीना गागरची उर्फ रविना नागेश पति स्व. धमरवीर सिंह कमार उर्फ नेताम उम्र 23 वर्ष निवासी उमरगांव थाना सिहावा जिला धमतरी हाल पता ग्राम कुकरेल थाना केरेगांव थाना नगरी जिला धमतरी छत्तीसगढ़।

सम्पूर्ण कार्यवाही में विशेष योगदान

सम्पूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उनि अमिताभ खण्डेकर, प्रआर0 लूमन भण्डारी, अजय बघेल, रीतूराज सिंह, आरक्षक जितेन्द्र यादव, मनोज मरकाम, बीजू यादव, कृष्णा मरकाम अजय देवांगन, चंदन यादव, परमेष्वर साहू, संतोष कोडोपी, बीजू यादव, बिरझू सोरी, जितेन्द्र मरकाम, थाना माकड़ी से निरीक्षक विकास बघेल, सउनि गिरीश कतलम, सुमीत्रा सेठिया प्रआर दषरथ मकराम, मोनाराम मण्डावी आरक्षक धन्नूराम पटेल, , सुखदेव कुंजाम, महिला आरक्षक सुगंतीन का विशेष सहयोग रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग